छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव
जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम संपन्न
राजनांदगांव । समग्र शिक्षा (माध्यमिक) जिला परियोजना कार्यालय राजनांदगांव द्वारा डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव में एक दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के निर्देशों के परिपालन में विभिन्न विधाओं में चारों विकासखण्डों से चयनित कुल 80 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विधा दृश्यकला प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरगांव की विद्यार्थी मिष्ठी वैष्णव एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदो के हुसैन, सामूहिक दृश्यकला प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूदगांव के विद्यार्थी हुकेश्वरी एवं पिंकी, पारंपरिक कहानी वाचन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरगी के विद्यार्थी वरूण एवं रविकुमार, संगीत गायन एकल में भाव्या श्रीवास्तव, गायन सामूहिक प्रतियोगिता में मनकसा एवं साथी, वादन प्रतियोगिता में अजीज पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के पार्थ जैन, सामूहिक वादन प्रतियोगिता में आर्यन जंघेल एवं साथी, एकल नृत्य प्रतियोगिता में जे.एल.एम. गायत्री विद्यापीठ राजनांदगांव की प्रांतीका सरकार, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरगी की गुंजा एवं साथी, नाटक प्रतियोगिता में जे.एल.एम. गायत्री विद्यापीठ राजनांदगांव की रूपाली साहू एवं साथी प्रथम स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती बी. संगीता राव, सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्रीमती रश्मि सिंह, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा सतीश कुमार ब्यौहरे, सहायक कार्यक्रम समन्वयक पी.आर. झाड़े, आदर्श वासनिक, एम.आर. अंसारी, के.पी. विश्वकर्मा, श्रीमती कामिनी साहू सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विजेता छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक राजनांदगांव भगत सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती कामिनी साहू द्वारा किया गया।
आय, जाति, निवास प्रमाण बनाने समस्त ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर शिविरों में आवेदन पत्र किए जा रहे जमा
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के शत-प्रतिशत सेचुरेशन हेतु समस्त ग्रामों में अभियान चलाकर ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर व्यापक पैमाने पर आवेदन पत्र जमा करने का कार्य किया जा रहा है।
इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य पात्र हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक आवेदन जमा किया। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा मुनादी करते हुए प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र आसानी से बनाया जा सके। 20 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक आवेदन लेने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए तहसील विद्यालयों एवं हास्टल में आवेदन पत्रों का प्रारूप हितग्राहियों को नि:शुल्क वितरण कराने के निर्देश दिए गए है। 20 अगस्त से विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पटवारी, कोटवार, सरपंच, सचिव की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा आवेदन पत्र जमा किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के दौरान आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र से संबंधित बहुत से आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके दृष्टिगत कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने संपूर्ण जिले में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अन्य पात्र हितग्राहियों के लिए आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी करने हेतु शिविर लगाने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए फ्री आईडी जारी किया गया है। जिसके तहत आवेदन पत्र तथा दस्तावेज अपलोड करने पर राशि नहीं लगेगी। जबकि अन्य पात्र हितग्राहियों के लिए निर्धारित शुल्क लगेगा। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने बताया कि आवेदन के लिए 30 रूपए तथा प्रत्येक दस्तावेज के लिए 5 रूपए की राशि देय होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का संकलन 20 से 30 अगस्त 2025 तक जमा किए जाएंगे तथा साथ ही अन्य दस्तावेज भी जमा किए जाएंगे। आधार सेवा केन्द्र एवं लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से दस्तावेज ऑनलाईन अपलोड किए जाएंगे तथा ऑनलाईन प्रविष्टि के बाद प्रमाण पत्रों का निराकरण किया जाएगा। संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदारों के द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा तथा ऑनलाईन आवेदन स्वीकृति के उपरांत प्रमाण पत्र स्कूलों या ग्राम पंचायत के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर ग्राम सोमनी में हुआ महतारी मेगा हेल्थ कैम्प
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष की पूर्णता के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-1 द्वारा ग्राम सोमनी में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।
महतारी मेगा हेल्थ कैम्प में महतारी वंदन योजना के महिला हितग्राहियों एवं स्थानीय ग्राम व आस-पास के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मेगा हेल्थ कैम्प में लगभग 108 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराया। महिलाओं का ब्लड प्रेशर, शुगर, मलेरिया, सिकलसेल टेस्ट किया गया तथा दवाईयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने महिलाओं को स्वास्थ्य जाँच कराने एवं महतारी वंदन की राशि का उद्देश्यपूर्ण उपयोग में बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिमा चंद्राकर, सदस्य जिला पंचायत देवकुमारी साहू, सदस्य जिला पंचायत शीला सिन्हा, सभापति महिला एवं बाल विकास विकास स्थायी समिति पुष्पा उईके, सरपंच, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी की पुण्यतिथि पर स्वागत द्वार का किया भूमिपूजन
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गौरव पथ चौखड़िया पारा राजनांदगांव में पूर्व मंत्री स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी की पुण्यतिथि पर 20 लाख रूपए की लागत के स्वागत द्वार का भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी के राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि वे बहुत ही सरल, सहज और हमेशा उपलब्ध रहने वाले व्यक्ति थे।
स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी की पार्षद से लेकर मंत्री और प्रदेश के अलग-अलग दायित्वों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने बताया कि उन्होंने श्रम विभाग मंत्री का कार्य पूरे छत्तीसगढ़ एवं राजनांदगांव में पूरी मजबूती से किया। उनके कार्य करने की पद्धति, तरीका और व्यवहार को कभी भूला नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि उनकी स्मृति में स्थायी स्वागत द्वार बनेगा, जो उनके परिश्रम और मेहनत की हमेशा याद दिलाता रहेगा।
इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक रामजी भारती, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी देश एवं छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक आदर्श : डॉ. रमन सिंह
विधानसभा अध्यक्ष ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल परिसर का किया लोकार्पण
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज वर्धमान नगर राजनांदगांव में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल परिसर लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वर्धमान नगर राजनांदगांव में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने अटल परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ निर्माण किया है। वे देश और छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक आदर्श है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक अद्भूत कवि, चिंतक, विचारक, राष्ट्रभक्त एवं राजनैतिक क्षेत्र में राजनेता के रूप में विख्यात रहे हैं और विश्व मानसपटल पर 50 वर्षों में लगातार ग्राफ बढ़ता रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के राजनैतिक जीवन के सफर का स्मरण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आजीवन सक्रिय रहते हुए, उन्होंने राष्ट्रहित के लिए कार्य किया तथा देश के विकास में अपना योगदान दिया।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा बहुत कम समय में एक शानदार अटल परिसर का निर्माण किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक श्रेष्ठ राजनेता, एक अच्छे कवि, लेखक, संपादक थे। जिसके कारण उनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कराकर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया। जिसके कारण वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे।
महापौर मधुसूदन यादव ने प्रदेश के सभी निकायों में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया है। उनकी स्मृति में राजनांदगांव नगरीय निकाय क्षेत्र में सभी के सहयोग एवं सहभागिता से बहुत अच्छा अटल परिसर का निर्माण हुआ है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा, पूर्व विधायक रामजी भारती, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।
छात्रवृत्ति पंजीयन एवं सत्यापन 10 सितम्बर तक
राजनांदगांव । केन्द्रीय प्रवर्तित छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति वर्ग के विद्याथियों को ऑनलाईन पंजीयन एवं सत्यापन का कार्य 10 सितम्बर 2025 तक करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित संस्था एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
स्कूलों में साईबर सुरक्षा पखवाड़े का हुआ आयोजन
किशोरी बालिकाओं को साईबर सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक
राजनांदगांव । महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं को साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने साईबर सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की साईबर सेल की टीम द्वारा जिले की सभी सात परियोजनाओं में स्कूलों का चयन कर साईबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता कार्यक्रम के तहत साईबर बुलिंग, साईबर ग्रुमिंग, ऑनलाईन गेमिंग, डिजिटल अरेस्ट, हैकिंग, ट्रेडिंग, कॉल क्लोनिंग, साईबर ठगी, फर्जी वॉइस कॉल एवं वीडियो कॉल, घर बैठे लोन, वर्क फ्रॉम होम जैसे जालसाजों के झांसे में नहीं आने के लिए सतर्क किया गया। साथ ही सोशल मीडिया एवं ऑनलाईन शॉपिंग का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई।
साईबर सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनेरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहड़, सोमनी महाविद्यालय एवं सोमनी पब्लिक स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादराटोला, स्वर्गीय विशेश्वर प्रसाद यादव शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूटोला चिचोला, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय लाल बहादुर नगर, रामदयाल कंवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवकट्टा, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरझिटी, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पदुमतरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवागांव, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बासुला एवं डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में किया गया। पखवाड़े में साईबर सेल के थाना प्रभारी विनय कुमार पम्मार, सहायक उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद लाऊत्रे, सुमन कर्ष, आरक्षक हेमंत साहू, मोरध्वज देशलहरे, सुनील कुमार एवं आरक्षक कालीचरण देशमुख द्वारा साईबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान राजनांदगांव ग्रामीण 01 की परियोजना अधिकारी श्रीमती शिल्पा तिवारी, राजनांदगांव ग्रामीण 02 की परियोजना अधिकारी श्रीमती विमला शर्मा, जिला मिशन समन्वयक किशोर माहेश्वरी, जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती नीलम साहू सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की संबंधित पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रही।
मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण एवं आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संदर्भ में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय द्वारा आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण एवं आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के पूर्व मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण हेतु निर्देशित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के दिये गए निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण कार्य अंतर्गत 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों का चिन्हाकन कर नये मतदान केन्द्र या निकटवर्ती मतदान केन्द्र में अनुभागों का युक्तियुक्तकरण हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है।
अनुभागों का नये सिरे से सीमांकन एवं नामकरण हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है। जर्जर मतदान केन्द्र का भवन या आस-पास अन्य नवनिर्मित भवन को मतदान केन्द्र भवन परिवर्तन हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है। मतदान केन्द्रों के मतदाताओं को 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तय नहीं करना पड़े, इस हेतु ग्राम के निकटतम भवन में मतदान केन्द्र प्रस्तावित किया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 68 नये मतदान केन्द्र, 4 मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन, 5 मतदान केन्द्रों के स्थल परिवर्तन, 1 मतदान केन्द्र का नाम परिवर्तन, 27 मतदान केन्द्रों के अनुभाव स्थानान्तरण, 7 मतदान केन्द्र के अनुभाग का नाम परिवर्तन का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या 1006 है। युक्तियुक्तरण उपरांत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1074 हो जाएगी।
बैठक में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 23 नये मतदान केन्द्र, 2 मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन, 3 मतदान केन्द्रों के स्थल परिवर्तन, 1 मतदान केन्द्र का नाम परिवर्तन, 1 मतदान केन्द्रों के अनुभाव स्थानान्तरण, 7 मतदान केन्द्र के अनुभाग का नाम परिवर्तन का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की संख्या 270 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत 20 नये मतदान केन्द्र, 24 मतदान केन्द्रों के अनुभाव स्थानान्तरण का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की संख्या 223 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत 20 नये मतदान केन्द्र, 1 मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की संख्या 252 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत 5 नये मतदान केन्द्र, 1 मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन, 2 मतदान केन्द्रों के स्थल परिवर्तन, 2 मतदान केन्द्रों के अनुभाव स्थानान्तरण का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की संख्या 261 है।
विधानसभावार अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या 832681 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 414190, महिला मतदाताओं की संख्या 418485 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 213992 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 107580, महिला मतदाताओं की संख्या 106409 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 217047 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 106109, महिला मतदाताओं की संख्या 110936 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 102840 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 103750, महिला मतदाताओं की संख्या 102840 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 195051 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 96751 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 98300 है।
विधानसभावार अगस्त 2025 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या 835128 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 415056, महिला मतदाताओं की संख्या 420066 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 214672 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 107813, महिला मतदाताओं की संख्या 106856 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 217765 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 106373, महिला मतदाताओं की संख्या 111390 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 207212 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 103992, महिला मतदाताओं की संख्या 103219 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 195479 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 96878 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 98601 है। बैठक में भाजपा से रघुवीर वाधवा व अरूण शुक्ला, कांग्रेस से कमलजीत पिंटू व कुलबीर सिंह छाबड़ा, आप से भूपेश तिवारी व कमलेश स्वर्णकार सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पर्व के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था, साज-सज्जा, पेयजल सहित अन्य मुद्दों पर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को सुबह 8.40 बजे स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए रिहर्सल की जाएगी। 14 अगस्त को सुबह 7.20 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी करें। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि ई-फाईल के माध्यम से सभी विभागों में कार्य होना चाहिए। अभी जिला स्तर पर यह कार्य चल रहा है। बाद में विकासखंड स्तर पर भी हो सकता है। सभी विभाग इसके लिए सक्रियतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रंगोली बनाने तथा पालक चौपाल में तिरंगा भोजन बच्चों को देने तथा महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे तिरंगा के संबंध में जानकारी ली।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों को इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अटल मानिटरिंग डैशबोर्ड के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। उन्होंने इस योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए कहा। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने बताया कि जिले के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। 10 अगस्त से इसके लिए मुनादी की जाएगी। 20 अगस्त से इसके लिए सभी ग्रामों में शिविर लगायी जायेगी। शिविर में सरपंच, सचिव अन्य अमला उपस्थित रहेंगे। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि रजत जयंती वर्ष में शासन की उपलब्धियों के लिए प्रदर्शनी, पोषण मेला सहित विविध आयोजन होंगे। सभी अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने कहा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम, एसडीएम डोंगरगढ़ अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मिनीमाता ने सामाजिक कुरीतियों और बुराई के खिलाफ किया आजीवन संघर्ष : डॉ. रमन सिंह
मिनीमाता ने देश की महिलाओं के स्वतंत्रता, शिक्षा, प्रगति के लिए किया कार्य
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह गुरूघासीदास सांस्कृतिक भवन राजनांदगांव में आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस, जनप्रतिनिधि एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिला सतनामी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने जिला सतनामी सेवा समिति की मांग पर 10 लाख रूपए तक के विकास कार्यों के लिए घोषणा की। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मिनीमाता ने वर्ष 1952 में पहली महिला सांसद मध्यप्रदेश से होने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता ने देश की महिलाओं के स्वतंत्रता, शिक्षा, प्रगति के लिए कार्य किया। मिनीमाता ने सामाजिक कुरीतियों और बुराई के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। मिनीमाता ने अस्पृश्यता निवारण कानून बनाने के लिए लोकसभा में प्रखर तर्कों के साथ अपनी बातें रखी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि बाबा गुरूघासी दास के संदेश मनखे-मनखे एक समान को मिनीमाता ने दुनिया में प्रचारित किया। सभी समाज को साथ लेकर नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का कार्य किया। आज देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रेरणा का स्त्रोत देखते हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मिनीमाता जैसे बेटियां आगे बढ़कर समाज के लिए प्रेरणा बने और उनके जीवन में खुशहाली आए। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों के विकास के लिए राशि को बढ़ाकर 75 करोड़ रूपए रखी गई है। महिला पॉलिटेक्नीक कॉलेज का नाम ममतामयी मिनीमाता के नाम से है। इसके साथ ही महिला पॉलिटेक्नीक कॉलेज परिसर में प्रतिमा स्थापित करने की बात कही। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल एवं पूर्व विधायक रामजी भारती ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, श्री कोमल सिंह राजपूत, धनेश पाटिला, अपर कलेक्टर सीएल मारण्कडेय, अध्यक्ष जिला सतनामी सेवा समिति युवराजदास ढीरहेर, उपाध्यक्ष कमलेश्वर सांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सतनाम समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
मिनीमाता ने सामाजिक कुरीतियों और बुराई के खिलाफ किया आजीवन संघर्ष : डॉ. रमन सिंह
मिनीमाता ने देश की महिलाओं के स्वतंत्रता, शिक्षा, प्रगति के लिए किया कार्य
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह गुरूघासीदास सांस्कृतिक भवन राजनांदगांव में आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस, जनप्रतिनिधि एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिला सतनामी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने जिला सतनामी सेवा समिति की मांग पर 10 लाख रूपए तक के विकास कार्यों के लिए घोषणा की। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मिनीमाता ने वर्ष 1952 में पहली महिला सांसद मध्यप्रदेश से होने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता ने देश की महिलाओं के स्वतंत्रता, शिक्षा, प्रगति के लिए कार्य किया। मिनीमाता ने सामाजिक कुरीतियों और बुराई के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। मिनीमाता ने अस्पृश्यता निवारण कानून बनाने के लिए लोकसभा में प्रखर तर्कों के साथ अपनी बातें रखी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि बाबा गुरूघासी दास के संदेश मनखे-मनखे एक समान को मिनीमाता ने दुनिया में प्रचारित किया। सभी समाज को साथ लेकर नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
आज देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रेरणा का स्त्रोत देखते हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मिनीमाता जैसे बेटियां आगे बढ़कर समाज के लिए प्रेरणा बने और उनके जीवन में खुशहाली आए। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों के विकास के लिए राशि को बढ़ाकर 75 करोड़ रूपए रखी गई है। महिला पॉलिटेक्नीक कॉलेज का नाम ममतामयी मिनीमाता के नाम से है। इसके साथ ही महिला पॉलिटेक्नीक कॉलेज परिसर में प्रतिमा स्थापित करने की बात कही। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल एवं पूर्व विधायक रामजी भारती ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, श्री कोमल सिंह राजपूत, धनेश पाटिला, अपर कलेक्टर सीएल मारण्कडेय, अध्यक्ष जिला सतनामी सेवा समिति युवराजदास ढीरहेर, उपाध्यक्ष कमलेश्वर सांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सतनाम समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
सोलर प्लांट लगवाने के लिए विद्युत कंपनी ने वृहद स्तर पर चलाया जागरूकता अभियान
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी राजनांदगांव के द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनमानस को लाभ दिलाने के लिए वृहदस्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस दिशा में मोहला, छुरिया, डोंगरगांव, राजनांदगांव, खैरागढ़ एवं डोंगरगढ़ में शिविर लगाकर इस योजना के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान लगभग 28 लोगों ने मौके पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सौर सयंत्रों के लिए आनलाइन आवेदन कर अपना पंजीयन भी कराया। इस जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के साथ लगने वाले आवश्यक दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं बिजली बिल को अपलोड कराने की जानकारी भी दी जा रही है ताकि अधिकाधिक संख्या में लोग इस अभियान से जुडें। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में घर-घर रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित कर लोगों को प्रदूषण मुक्त, मुफ्त और निरंतर बिजली देने एवं प्रत्येक उपभोक्ता को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाकर उनके मासिक खर्चों में भी उल्लेखनीय कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आम जनमानस को रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने पर अधिकतम ₹1,08,000/-तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर कुल ₹ 45,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। इसी प्रकार 2 किलोवाट प्लांट के लिए ₹ 90,000 तक कुल सब्सिडी मिलती है। 03 किलोवॉट क्षमता के प्लांट पर कुल ₹1,08,000 की सहायता मिलती है। इस स्कीम के अन्तर्गत उपभोक्ता सोलर प्लांट का केवल 10 प्रतिशत डाउन पेमंेट देकर 6 प्रतिशत ब्याज दर से 90 प्रतिशत लागत राशि को अधिकतम 10 वर्श के लिए फाइनेंस कर सकते है।
राजनांदगांव वृत के अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर ने बताया कि राजनांदगांव सर्किल के अन्तर्गत राजनांदगांव में 4889, खैरागढ़ में 325, डोंगरगांव में 193, डोंगरगढ़ में 478 एवं मोहला में 688 सहित कुल 6573 लोगों का आवेदन भी आ चुका है। जिसमें 499 उपभोक्ताओं ने वेंडर भी सलेक्ट कर लिया है। सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले 6547 उपभोक्ताओं को अप्रुवल मिल चुका है। अब तक राजनांदगांव में 143, खैरागढ़ में 10, डोंगरगांव में 15, डोंगरगढ़ में 14 एवं मोहला में 13 सहित कुल 195 लोगों ने अपने मकानों में रूफटॉप सोलर पैनल लगवा चुके है। और 180 उपभोक्ताओं के घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाये जा रहे है। अभी तक 154 लोगों को शासन की ओर सब्सिडी मिल चुकी है।
लाभाविन्त हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी:-
प्रधानमंत्री सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उदृदेश्य देश के नागरिको को सस्ती और स्थायी ऊर्जा मुहैय्या कराना है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम मेरेगांव, मेटेपार, सिरारभाटा, तोलुम, हितकसा एवं मुरेटीटोला निवासी श्रीमती सोनकुंवर ध्रुव, श्रीमती स्वाती यादव, श्रीमती ज्योति शुक्ला, श्रीमती गंगोत्री गंनवीर, श्री रामखिलावन नेताम एवं श्रीमती उर्मिला बाई, डोंगरगंाव से श्री नीलेश जैन ने बताया कि उन्हे प्रधानमंत्री सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी समाचार पत्र-पत्रिकाओं, सोशल मीडिया, न्यूज चैनल, मोर बिजली ऐप के माध्यम से इस स्कीम की जानकारी मिली, और अधिक जानकारी के लिए उन्होने बिजली विभाग के जरिये सूचना लेकर योजना का लाभ लेने के लिए आनलाइन आवेदन किया और एक माह में ही उनका क्रमशः 5 किलोवॉट, 3 किलोवॉट एवं 2 किलोवॉट क्षमता के सौलर पॉवर प्लांट की स्थापना हो गई। इससे अब उन्हे बिल्कुल भी बिजली बिल पटाना नहीं पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना सौर पैनलों के माध्यम से घरेलू उपयोग के लिए ऊर्जा उत्पन्न करने पर जोर देती है। इससे न केवल बिजली की कमी को दूर किया जा सकेगा, बल्कि पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सस्ती बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताआंे को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इस योजना के तहत सौर पैनल इस्टॉलेशन एवं मेंटेनेंस के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगें। योजना का एक अन्य लाभ है कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की पहुंच बढ़ाने में मदद करेगी, जिससे वहां की जीवनशैली में सुधार होगा। सौर ऊर्जा का उपयोग न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि आर्थिक दृष्टिकोण से भी फायदेमंद है।
पी.एम फसल बीमा योजना: किसान 31 अगस्त तक बीमा करा सकते हैं
किसानों की सुविधा के देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बीमा कराने की तिथि बढ़ा दी गई है। अऋणी किसान अब 14 अगस्त और ऋणी किसान 31 अगस्त तक 2025 तक बीमा करा सकेंगे। राजनांदगांव जिले के उप संचालक
कृषि, श्री टीकम सिंह ठाकुर ने किसानों से अपनी फसलों का बीमा कराने लिए निकटतम लोक सेवा केंद्र, बैंक या समिति में संपर्क कर शीघ्र बीमा कराने की अपील की है।
राजनांदगांव के उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में वर्ष 2025 में अब तक 1,065.81 हेक्टेयर रकबे का फसल बीमा कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुल 1 लाख 17 हज़ार 866 किसानों ने बीमा कराया है। इनमें 1 लाख 9 हज़ार 178 ऋणी किसान और 8 हज़ार 688 अऋणी किसान शामिल थे। इस अवधि में कुल 1 लाख 43 हज़ार 465.56 हेक्टेयर रकबे का बीमा हुआ। फसल कटाई उपरांत प्राप्त उपज आंकड़ों के आधार पर 2,733 किसानों को कुल 6 करोड़ 21 लाख 19 हजार 101 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की गई।
इसी प्रकार रबी वर्ष 2024-25 में कुल 31 हज़ार 634 किसानों ने बीमा कराया, जिनमें 19 हज़ार 473 ऋणी किसान और 12 हज़ार 161 अऋणी किसान शामिल रहे। इस दौरान 39 हज़ार 431.58 हेक्टेयर रकबे का बीमा हुआ। फसल कटाई उपरांत आंकड़ों के अनुसार 20 हज़ार 380 किसानों के लिए 33 करोड़ 23 लाख 21 हजार 247 रुपये का दावा गणना पूर्ण कर लिया गया है, जिसका भुगतान डीजी क्लेम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
गौरतलब है कि पीएम फसल बीमा माध्यम से किसानों को किफायती दर पर फसल बीमा उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन को सुरक्षित और सशक्त बनाया जा रहा है। यह योजना बुवाई से लेकर कटाई के बाद तक के चरण में, क्षेत्र दृष्टिकोण के आधार पर, सभी गैर-रोकथाम योग्य प्राकृतिक जोखिम से किसानों की फसलों के लिए व्यापक सुरक्षा कवच प्रदान करती है।
सौर ऊर्जा से गगन का घर हुआ रौशन, बिजली के बिल से मिली राहत
सोलर पैनल लगाने के लिए आसानी से बैंक से मिल रहा ऋण
राजनांदगांव । शासन की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बहुत किफायती एवं उपयोगी है। सौर ऊर्जा पर्यावरण मित्र है तथा भविष्य के लिए इसका उपयोग महत्वपूर्ण साबित होगा। राजनांदगांव शहर में इस योजना के प्रति जनसामान्य में रूझान बढ़ा है। सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए अपने बिजली के बिल में कमी लाने के लिए उपभोक्ता अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर विद्युत की बचत कर रहे हंै। राजनांदगांव शहर के कमला कॉलेज रोड निवासी गगन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने घर में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 5 लाख रूपए की लागत से 10 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया है।
शासन की ओर से 78 हजार रूपए की अनुदान राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि पहले 10 से 15 हजार रूपए बिजली बिल आता था। जिससे वह परेशान थे। जब से इस योजना के तहत सोलर पैनल लगाए हैं, तब से बिजली के बिल से राहत मिली है और अब तो बिजली का बिल शून्य हो गया है। वहीं अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होने के बाद जमा भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना बहुत उपयोगी है और इस योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए आसानी से बैंक से ऋण भी मिल रहा है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी को अधिक से अधिक प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाना चाहिए। इस योजना का लाभ लेते हुए बिजली उपभोक्ता से ऊर्जादाता बन सकते है। सौर ऊर्जा अक्षय ऊर्जा का स्रोत है, जिससे पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी यह बहुत अच्छा है। उन्होंने शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कारगर साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है।
उपभोक्ता द्वारा सोलर प्लांट के ब्रांड चयन कर सकते हंै। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 78 हजार रूपए तक सब्सिडी का प्रावधान है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट pmsuryaghar.gov.in या PMSuryaGhar मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा।
निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है। इस दौरान यदि उपभोक्ता इच्छुक हो तो शेष राशि का प्रकरण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन प्रेषित किया जाता है।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा अभिलाषा दिव्यांग स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन, गाइड रेंजर ने बांधी राखी
राजनांदगांव। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा अभिलाषा दिव्यांग स्कूल राजनांदगांव में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गाइड रेंजर ने अभिलाषा स्कूल के 45 बालक-बालिकाओं को रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलायी। अभिलाषा संस्था परिवार द्वारा गाइड रेंजर बहनों को उपहार भी दिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद साव, जिला मुख्य आयुक्त महेश खंडेलवाल, अध्यक्ष अभिलाषा संस्था संतोष बोदूदन, उपाध्यक्ष अभिलाषा संस्था श्रीमती गीता राठौर, जिला कोषाध्यक्ष आलोक बिंदल, आजीवन सदस्य संतोष खंडेलवाल, प्रशासक अभिलाषा संस्था दिलीप श्रीवास्तव, प्राचार्य अभिलाषा संस्था श्रीमती वंदना तुरहटे, जिला संगठन आयुक्त स्काउट मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती भारती रजक, जिला सचिव देवेंद्र अम्बादे, गाइडर रेंजर श्रीमती सोमिन साहू, ओपन रेंजर सरोजनी की सहभागी रहे।
जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण
राजनांदगांव । जिले के मेहनतकश कृषक खेती-किसानी के कार्यों में जुटे हुए हैं। किसान सहकारी समितियों में खाद-बीज लेने के लिए आ रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने निर्देश दिए है, ताकि सभी समितियों में खाद-बीज की निरंतर आपूर्ति होते रहे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिले मंश खरीफ 2025 अंतर्गत 38593.7 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल भंडारण का 74.90 प्रतिशत है। जिसमें यूरिया 13120.4 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 7252.9 मीट्रिक टन, डीएपी 4855.2 मीट्रिक टन, एनपीके 9611.9 पोटाश 3753.4 मीट्रिक टन है। अब तक किसानों को 35693.8 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 12524.2 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 6219.9 मीट्रिक टन, डीएपी 4525.1 मीट्रिक टन, एनपीके 9294.4 पोटाश 3130.2 मीट्रिक टन है। किसानों को 2899.9 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जाना शेष है। जिसमें यूरिया 596.2 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 1033 मीट्रिक टन, डीएपी 330.1 मीट्रिक टन, एनपीके 317.5 मीट्रिक टन, पोटाश 623.3 मीट्रिक टन है। इसी तरह जिले में 10819.68 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है और किसानों को 10292.96 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है एवं 526.72 क्विंटल बीज का वितरण शेष है। इसके तहत जिले में 13653 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और किसानों को 10277.30 क्विंटल धान का वितरण किया गया है एवं 518.70 क्विंटल धान का वितरण शेष है।
'बने खाबो बने रहिबो' के तहत सघन जांच एवं जागरूकता अभियान
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सामग्री की सघन जांच के साथ जनसामान्य को किया जा रहा जागरूक
राजनांदगांव । खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राज्य स्तर पर तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान 'बने खाबो बने रहिबो' के तहत सघन जांच एवं जागरूकता अभियान को सार्थक बनाने चलित प्रयोगशाला द्वारा लगातार खाद्य कारोबारियों एवं आमजन के बीच जाकर जागरूक किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा खाद्य कारोबारियों को विशेषकर स्ट्रीट फुड वेंडर्स, चाट कॉर्नर, चाय-नाश्ता आदि संचालकों अखबारी पेपर का इस्तेमाल नहीं करने, पर्याप्त हाइजीन व साफ-सफाई रखने हेतु समझाईश दी जा रही है। साथ ही साथ रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रख मिठाई दुकान, रेस्टोरेंट आदि में भी औचक दबिश देकर मौके पर ही जांच किया जा रहा है। ज्ञात हो कि विगत दो दिनों में राजनांदगांव व आसपास के जिलों से लगभग 200 खाद्य नमूने मौके पर जांचे गये हैं। टीम द्वारा मिथ्याछाप, उपयोग तेल का बार-बार उपयोग, सामग्री को बांधने पेपर का इस्तेमाल, अखाद्य रंग आदि का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान दूध व दुग्ध उत्पादों के विधिक व सर्विलांस नमूना मिलावट जांच हेतु संग्रहित किया जा रहा है। संघन जांच जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। जनसामान्य व खाद्य कारोबारियों से चमकीली व भड़कीली मिठाईयों के उपयोग पर सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।