छत्तीसगढ़ / दुर्ग

राज्य वीरता पुरस्कार के आवेदन 2 जनवरी तक

 दुर्ग।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, एवं बुद्धिमता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके तहत 05 बालक / बालिकाओं को 25 (पच्चीस) हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय को 02 जनवरी 2025 तक सीलबंद लिफाफे में राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2024 अंकित कर जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image