छत्तीसगढ़ / बालोद

कलेक्टर ने छिंदगांव में मक्का फसल का लिया जायजा

 ग्राम पटेली में निर्मित एनीकट से सिंचाई की मिली सुविधा

बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने गुरूवार 02 जनवरी को डौण्डी विकासखण्ड के प्रवास के दौरान छिंदगांव में मक्का फसल एवं पटेली में एनीकट का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम छिंदगांव में किसानों से मक्का फसल के उत्पादन के संबंध में चर्चा की। इस दौरान किसानों ने फसल उत्पादन के समय आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें उन्होंने मक्का बेचने हेतु सोसायटी नही होने की समस्या, उड़द, मक्का बीज की उपलब्धता की समस्या को बताया। किसानों ने प्रतिएकड़ मक्का का उपज 25-30 क्ंिवटल उत्पादन होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 एकड़ में ’पापकार्न’ हेतु कच्चा मक्का बीज विक्रय हेतु फसल तैयार किया गया है। किसानों ने बताया कि धान के बदले मक्का उत्पादन से कम पानी में अच्छी फसल की पैदावार हो जाती है। उन्होंने बताया कि 70-75 एकड़ में 50-60 किसानों ने मक्का उगाया है। इस तरह अन्य किसान भी मक्का उत्पादन के लिए प्रेरित हो रहे है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों कोे किसानों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने एवं उनके समस्याओं के समाधान का उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डौण्डी विकासखण्ड के प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने ग्राम पटेली में स्थित नदी पर बने एनीकट का निरीक्षण किया। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि पटेली एनीकट के निर्माण होेन से किसानों को सिंचाई पर्याप्त पानी उपलब्ध हो पा रहा है। इसके साथ भूमिगत जल स्तर में भी वृद्धि हुई है। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपानल अधिकारी डीडी मण्डले सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image