छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

कबीरधाम थाना कुकदूर के गुमशुदा व्यक्ति महासिंग बैगा का शव एमपी के बजाक थाना क्षेत्र में बरामद किया गया।

जिला कबीरधाम थाना कुकदूर के गुमशुदा व्यक्ति महासिंग बैगा (सिंदूरखार) का शव एमपी के बजाक थाना क्षेत्र में बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महासिंग बैगा के शव को मिट्टी में गाड़कर उसके ऊपर गाय के शव को रखा गया था, ताकि घटना को छुपाया जा सके।  

कबीरधाम पुलिस द्वारा संदेहियों से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उनकी निशानदेही पर उक्त स्थान से शव बरामद हुआ। 

Leave Your Comment

Click to reload image