छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

भारत माता वाहिनी के माध्यम से नशे के खिलाफ लोगों को करें जागरूक : कलेक्टर

 गरियाबंद। कलेक्टर ने आज नशामुक्त भारत अभियान समिति की भी बैठक ली। उन्होंने गांव में लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक करने गठित भारत माता वाहिनी को सक्रिय करने के निर्देश दिये। साथ ही समिति के माध्यम से तथा स्वास्थ्य शिक्षा समाज कल्याण विभाग के समन्वय से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये।

उन्होंने स्कूल, कॉलेजों एवं सार्वजनिक संस्थानों में भी नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिये। उन्होंने भारत माता वाहिनी समूह के सदस्यों एवं वालेंटियरों को आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने नशामुक्ति के लिए संचालित नशामुक्ति केन्द्र की जानकारी लेकर केन्द्र में लोगों की उपस्थिति एवं उन्हें दिये जाने वाले काउंसलिंग के वस्तुस्थिति की भी जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

Leave Your Comment

Click to reload image