गरियाबंद की बेटियों का शानदार प्रदर्शन
गरियाबंद |
2025-04-25 18:53:30
गरियाबंद-: 25 अप्रैल 2025
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद द्वारा सत्र 2024–25 की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया। विद्यालय प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सोनवानी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व महसूस किया गया।
11वीं कक्षा का परिणाम 69.11% बेटियों ने फिर रचा गौरव
इस वर्ष कक्षा 11वीं का परीक्षा परिणाम 69.11% रहा। छात्राओं ने न सिर्फ बेहतर अंक अर्जित किए, बल्कि विषयगत श्रेष्ठता भी दर्शाई।
11वीं कक्षा की टॉपर्स (संकायवार):
कु. रत्नलेखा (पिता – अनंत)
वाणिज्य संकाय 90.40%
कु. अर्चनालेखा (पिता लीलू सिंह)
विज्ञान संकाय 87.89%
कु. अर्चनालेखा (पिता जुलालराम)
वाणिज्य संकाय 84.69%
कक्षा 9वीं का भी परिणाम संतोषजनक भूमि निषाद रही प्रथम
कक्षा 9वीं का कुल परिणाम 67.27% रहा, जिसमें छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।
9वीं की मेधावी छात्राएं:
भूमि निषाद (पिता – शंकर साहू) — 90.83%
निशा साहू (पिता – केशव साहू) — 89.83%
सान्वी सोनी (पिता – सुनील सोनी) — 89.17%
विद्यालय प्रबंधन समिति की उपस्थिति में हुआ परिणाम घोषित
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन विकास समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से –
सुश्री देवांगना, मान्या देवव्रत, श्रीमती पुष्पा सूर्यवंशी, श्रीमती संगीता बघेल (अध्यक्ष), श्रीमती अमिता तिवारी (उपाध्यक्ष), पार्षद बीना देवांगन, प्रधानाचार्या श्रीमती अलका धानी, तथा प्रधान पाठिका श्रीमती रंजना परिहार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ मौजूद रहे।
बेटीयों की सफलता पर प्रसन्नता — उज्ज्वल भविष्य की कामना
विद्यालय परिसर में परिणाम की घोषणा के बाद छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया और सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से इस सफलता को बेटियों की मेहनत और विद्यालय के अनुशासित वातावरण का परिणाम बताया।