छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में इंटर्नशिप कार्यक्रम का प्रभावी आयोजन

राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव

छात्राओं ने रिटेल और बीएफएसआई क्षेत्र में सीखे व्यवहारिक कौशल, 1125 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई

गरियाबंद, अप्रैल 2025। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत व्यावसायिक पाठ्यक्रम रिटेल (Retail) तथा बीएफएसआई (BFSI - Banking, Financial Services & Insurance) में अध्ययनरत छात्राओं को इंटर्नशिप कार्य अनुभव प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को व्यवसायिक दुनिया से परिचित कराना और उन्हें रोजगार हेतु तैयार करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने शैक्षणिक प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न स्थानीय प्रतिष्ठानों में फील्ड विजिट और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण प्राप्त किया। रिटेल ट्रेड के अंतर्गत नवकृति बाजार गरियाबंद में छात्राओं ने उत्पादों की जानकारी, बिक्री तकनीक, ग्राहक सेवा तथा स्टॉक प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण लिया। वहीं बीएफएसआई क्षेत्र में छात्राओं ने बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं जैसे—गाड़ी का बीमा, मोबाइल बैंकिंग, निवेश, चेक से भुगतान, डिजिटल पेमेंट, आधार कार्ड अपडेट, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर और बॉयोमेट्रिक प्रमाणीकरण आदि महत्वपूर्ण कार्य सीखे।

प्रशंसा और प्रोत्साहन

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय के , शाला विकास समिति के अध्यक्ष  राधेश्याम सोनवानी, प्राचार्य श्रीमती अलका दानी, सहित समस्त स्टाफ ने छात्राओं को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रत्येक छात्रा को 1125 रुपये की प्रोत्साहन राशि उनके खातों में अंतरित की गई एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

छात्राओं की प्रतिक्रियाएं

इंटर्नशिप में भाग लेने वाली छात्राओं ने इसे एक उपयोगी और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली है और अब वे न केवल शिक्षित हैं, बल्कि तकनीकी रूप से सक्षम भी महसूस कर रही हैं।

उपस्थित जनों में ये सभी शामिल रहे:

विद्यालय की शिक्षिकाएं, स्टाफ सदस्य, शाला विकास समिति के सदस्य एवं प्रशिक्षकगण, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave Your Comment

Click to reload image