छत्तीसगढ़ / बालोद

डौण्डी में 24 को ’समाधान शिविर’

 बालोद। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार 24 मई 2025 को नगर पंचायत डौण्डी कार्यालय के समीप ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी  चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि नगर पंचायत डौण्डी के समाधान शिविर में नगर पंचायत डौण्डी के समस्त वार्डवासी समाधान शिविर में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image