छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

प्रेस वार्ता के दौरान नींद की आगोश में पहुंचे कांग्रेस नेता, वीडियो हुआ वायरल...

 जांजगीर-चांपा । कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा नज़ारा सामने आया जिसने पार्टी नेताओं को असहज और सोशल मीडिया यूज़र्स को मनोरंजित कर दिया। दरअसल, जांजगीर-चांपा में आयोजित कांग्रेस की प्रेस वार्ता के मंच पर पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा कार्यक्रम के बीचोंबीच गहरी नींद में सोते हुए नजर आए।

कार्यक्रम में AICC ऑब्जर्वर विवेक बंसल प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ मंच पर कांग्रेस विधायक, जिला अध्यक्ष और ऑब्जर्वर दल के सदस्य इंग्रिड मैकलाउड, जनक ध्रुव और सत्यनारायण शर्मा मौजूद थे। इसी दौरान कैमरे में कैद हुआ दृश्य दिखाता है कि शर्मा जी आंखें बंद कर मंच पर ही झपकी ले रहे हैं, जबकि आसपास सभी नेता गंभीरता से कार्यक्रम सुन रहे हैं।

नेताओं ने ली हल्के-फुल्के अंदाज में
मीडिया कर्मियों द्वारा इस पर सवाल पूछे जाने पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने मजाकिया लहजे में कहा “शर्मा जी मंथन कर रहे हैं।”

उनकी यह टिप्पणी सुनकर मंच पर बैठे कई नेता मुस्कुरा उठे। हालांकि, इस घटना का वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ देनी शुरू कर दीं।

सोशल मीडिया पर तंज और मीम्स
वीडियो वायरल होने के बाद कई यूज़र्स ने तंज कसा कि “कांग्रेस के संगठन सृजन का पहला चरण ‘स्वप्न सृजन’ के रूप में पूरा हुआ।”

कुछ ने इसे “निद्रा सत्र” का नाम दिया, तो कुछ ने लिखा कि “नेता जी ने भीतर ही भीतर चिंतन शुरू कर दिया है।”

त्योहारों से पहले कांग्रेस में नई चर्चा
आगामी त्योहारों और राजनीतिक गतिविधियों के बीच कांग्रेस के इस वायरल वीडियो ने पार्टी को चर्चा में ला दिया है। जांजगीर-चांपा में पार्टी संगठन को मज़बूत करने के मकसद से आयोजित यह प्रेस वार्ता अब “नींद वाला आयोजन” बनकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image