छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

राज्योत्सव 2025: स्थानीय कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

 30 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

     जांजगीर-चांपा 23 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2025 राज्योत्सव के अवसर पर 02 नवम्बर से 04 नवम्बर तक हाई स्कूल मैदान जांजगीर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय कलाकारों से प्रस्तुति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन कार्यालयीन दिवस में जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा, ग्राम पंचायत जर्वे (च) आरटीओ ऑफिस के सामने में 30 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ कलाकारों को अपनी प्रस्तुति का संक्षिप्त विवरण एवं आवश्यक विवरण उपलब्ध कराना होगा। चयनित कलाकारों को समारोह में अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image