छत्तीसगढ़ / दुर्ग

होली के त्यौहार पर खुशियों की बौछार

 दुर्ग ।  'कृषक उन्नति योजना' प्रदेश के कृषकों के लिए इस वर्ष की होली त्यौहार के पूर्व आर्थिक समृद्धि की नई उमंग लेकर आई है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा उक्त योजना के अंतर्गत आज प्रदान की गई आदान सहायता राशि (अंतर की राशि) ने ग्रामीण अंचलों में उत्सव के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया है। त्यौहारों के ठीक पहले किसानों के बैंक खातों में राशि पहुँचने से जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। इसी उत्साह के बीच विकासखण्ड दुर्ग अंतर्गत ग्राम जेवरा के किसान  धनेश राम नागवंशी ने मुख्यमंत्री के इस कदम को किसानों के जीवन में खुशियों का रंग भरने वाला बताया।  धनेश राम नागवंशी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "होली के पावन त्यौहार से ठीक पहले अंतर की राशि हमारे बैंक खाते में भेजकर मुख्यमंत्री  साय ने हमारी होली को 'रंगीन' और यादगार बना दिया है। अब हम बिना किसी आर्थिक चिंता के और भी अधिक उत्साह के साथ सपरिवार अपना त्यौहार मना सकेंगे।" धनेश ने कहा कि शासन की इस संवेदनशील पहल ने न केवल त्यौहारों के खर्चों की राह आसान की है, बल्कि किसानों को यह भरोसा भी दिलाया है कि राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

Leave Your Comment

Click to reload image