कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
गरियाबंद |
19-Dec-2023
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव-
गरियाबंद। गरियाबंद के ग्राम मरोदा में 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह सत्संग समारोह का शुभारंभ 18 दिसंबर सोमवार से हो गया है। जहां प्रथम दिवस पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें समस्त ग्रामवासी शामिल हुए। ग्राम मरोदा में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह सत्संग समारोह 18 से 26 दिसंबर तक चलेगी। जिसमें प्रतिदिन प्रवचन का समय सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक और दोपहर 03 बजे से 06 बजे तक होगी। कथावाचिका भगवताचार्य नंदिनी किशोरी (परतेवा) राजिम के द्वारा किया जाएगा।