छत्तीसगढ़ / मुंगेली

जिला मिनी 7 वर्ष एवम 9 वर्ष आयु शतरंज़ चैंपियनशिप में रुद्राक्ष शर्मा बने चैंपियन

 लोरमी - मुंगेली जिला शतरंज़  संघ के तत्वधान में एक दिवसीय  जिला मिनी 7 वर्ष एवम 9 वर्ष शतरंज़ बालक - बालिका चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 19 अप्रैल दिन रविवार को विकासखण्ड खेल केंद्र लोरमी में किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि दिलीप कुमार साहू , व्याख्याता, शासकीय. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंड़खामहि एवम आयोजक प्रमुख  सुबोध कुमार सिंह ,अध्यक्ष , मुंगेली जिला शतरंज़ संघ प्रतियोगिता डायरेक्टर देवराज वंदे मुख्य रूप से उपस्थित थे। 


यह शतरंज़ चैंपियनशिप  कुल 5 चक्रों में आयोजित हुईं , प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राजेश पाटले , निर्णायक अमन कुमार मिरी , ऑफिसियल अनुराग बंजारे थे।


 प्रतियोगिता में 7 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अदिति कश्यप 

7 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम  जे. अचिन्तया राव - 2.5 अंक 

9 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आराध्या जायसवाल - 4 अंक 
द्वितीय स्थान - आएशा फातिमा - 1 अंक 

9 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान रुद्राक्ष शर्मा - 5 अंक 
द्वितीय स्थान - ऋषभ आयाम - 2.5 अंक पर रहे।


प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी , व प्रमाण पत्र दिया गया ।
प्रतियोगिता से रैंकिंग प्राप्त खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु तैयार किया जाएगा ।चयनित खिलाड़ी 2 व 3 मई 2026 को रायपुर में आयोजित आयु 7 वर्ष राज्य शतरंज़ चैंपियनशिप में मुंगेली जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

Leave Your Comment

Click to reload image