छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

CBSE 12वीं बोर्ड में गुरुकुल के छात्रों ने मारी बाजी

 कवर्धा । गुरूकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा के विद्यार्थियों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12 वीं की परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं में कुल 82 विद्यार्थियों में से 67 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। 


बारहवी में वाणिज्य संकाय में छात्र अनंत कुमार जैन 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, विधि अग्रवाल 93.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर आस्था शुक्ला 92.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा बारहवी में विज्ञान संकाय में प्रणव तिवारी 93.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रितम मण्डल 92.8, शिक्षा गोस्वामी 92.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर एवं रूचि रोडेसकर 87.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबंध समिति ने बतलाया कि विद्यालय के सभी विषयों के शिक्षकों ने अपनी कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन के साथ छात्र-छात्राओं की विशेष सहभागिता से प्राप्त इस उपलब्धि पर अपार हर्ष व्यक्त किया है। इस उत्कृष्ट परिणाम हेतु प्राचार्य ने सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा कि यह विद्यार्थीयों के उचित मार्ग दर्शन में पढ़ाई करने का सुपरिणाम है। भविष्य में भी विद्यालय के विद्यार्थी इसी प्रकार और इससे अच्छा प्रदर्शन कर शाला एवं जिले को राज्य स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे। 

संस्था के अध्यक्ष एवं संचालको ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने के लिए बधाई दी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image