छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

 राधेश्याम सोनवानी,

गरियाबंद :- गरियाबंद में ब्लाक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के बैनरतले कांग्रेसियों ने

पेट्रोल–डीजल और खाद्य तेलों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई को आम जनता पर आर्थिक बोझ बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द कीमतों में राहत देने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने किराना व्यवसायियों से सीधे संवाद कर हालिया स्थिति की जानकारी ली और कहा कि पेट्रोल–डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन खर्च में इजाफा हुआ है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। वहीं खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महंगाई पर नियंत्रण पाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image