छत्तीसगढ़ / जशपुर

कस्तूरा शिविर में 6 हितग्राहियों को मिला मुख्यमंत्री पेंशन स्वीकृति आदेश, 8 हितग्राहियों को मिला श्रम कार्ड

 जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार अभियान का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुलदुला विकास खंड के ग्राम कस्तुरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शोर्य प्रताप सिंह जुदेव ने 6 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री पेंशन योजना की स्वीकृति आदेश दी गई है। इनमें ग्राम जामपानी के मोहन प्यारे, रामकृष्ण,लाल मोहन राम, रामेश्वर राम, सुखदेव राम, तेजू राम शामिल है और एक हितग्राही मनीष कुमार राम को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत किया गया।

इसी प्रकार 8 हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरण किया गया। इनमें दुलदुला विकास खंड के ग्राम रायडीह के लक्ष्मी बाई, विनीता खाखा,कमला बाई, देवनाथ यादव, ग्राम कोरना के मन्दिका , रायडीह के सुमन एक्का मुक्ति खाखा,मनपति बाई शामिल हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image