सुशासन तिहार: जन समस्या निवारण शिविर में त्वरित कार्रवाई, श्री कलेश कश्यप को मिली किसान किताब
जांजगीर-चांपा। मई 2026
जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम जर्वे (च) निवासी श्री कलेश कश्यप के लिए सुशासन तिहार 2026 खुशियों की सौगात लेकर आया। किसान किताब के लिए कलेश कश्यप ने जब सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में अपना आवेदन प्रस्तुत किया, तो उन्हें उम्मीद थी कि उनकी समस्या सुनी जाएगी। लेकिन उन्होंने नहीं सोंचा था कि समाधान इतनी जल्दी मिल जाएगा। शिविर में अधिकारियों द्वारा आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गई और श्री कलेश कश्यप को तत्काल किसान किताब प्रदान की गई। किसान किताब हाथ में लेते ही उनके चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलकने लगी।
किसान किताब मिलने से अब श्री कलेश कश्यप को फसल ऋण, कृषि अनुदान, बीज एवं उर्वरक वितरण सहित शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। इससे उनकी कृषि गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही खेती-किसानी से जुड़ी कई सुविधाओं और योजनाओं का लाभ लेने का रास्ता खुल गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में आवेदनों का समाधान त्वरित हो रहा है और शासन की योजनाएं अब वास्तव में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।