छत्तीसगढ़ / बालोद

कई समस्याओं को लेकर भाजपाई मिले नपा सीएमओ से

बालोद। जिले के दल्ली राजहरा नगर पालिका में लगातार भ्रष्टाचार, अवैध निर्माण, सटोरिए से अवैध वसूली और अन्य कई मामलों को लेकर लगातार खबर प्रकाशित होते रही है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही ना होना समझ से परे है। अब राज्य में नई सरकार के बहुमत में आने से नगर वासियों को उम्मीद जगी है कि प्रदेश के मुखिया जल्द ही जरूरी कदम उठाएंगे। बता दें की पालिका क्षेत्र के आदिवासी वार्डवासीयों की हो रही उपेक्षा को लेकर भाजपा के नेताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी से चर्चा की एवं शहर की मूलभूत समस्या को भी तत्काल सुधार करने को कहा।
 
नपा सीएमओ से उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में शौचालय बंद होने से बाहर आने वाले यात्रियों जिसमें कई महिलाएं भी रहती हैं जिन्हें अव्यवस्था के कारण शौच के लिए जाने में हो रही परेशानी का  निराकरण करे। इसी प्रकार वार्ड नंबर 24 की गलियों में टूटे हुए स्लैब के तत्काल मरम्मत करने एवं शहर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारने चूंकि मरम्मत के नाम पर कई जगह के लाइट को निकाल कर ले जाने के बाद पुनः उस स्थान पर लाइट नहीं लगाया गया है जिसे कई स्थानों पर अंधेरा रहता है। इसके अलावा  सभी वार्डों में समान रूप से कार्य करवाने व पक्षपात न करने के साथ-साथ नगर पालिका के द्वारा कराए जा रहे कार्यों में की गुणवत्ता को भी सुधारने की बात कही।
 
भारतीय जनता पार्टी के नेताओ और मुख्य नगर पालिका अधिकारी से इस चर्चा में भारतीय जनता पार्टी जिले के कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल, महामंत्री महेंद्र सिंह, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, पार्षद सौहद्रा ठाकुर, राजेश कांबले, हुकुम सिंह ठाकुर, निलेश श्रीवास्तव तथा सुमित जैन उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image