छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

प्रयास आवासीय विद्यालय अंतर्गत कक्षा 9वीं में प्रवेष के लिए परीक्षा परिणाम घाोषित

विद्यार्थी विभागीय वेबसाईट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है जानकारी
 
गरियाबंद, 18 जून 2026
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। प्राक्चयन परीक्षा के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर परीक्षा परिणाम विभागीय वेबसाईट में अपलोड कर दिया गया है। 
आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यार्थी अपना रोल नंबर एवं मोबाईल नंबर प्रविष्ट कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है। काउंसलिंग के लिए पृथक रूप से सूचना दी जाएगी। अभ्यर्थियों से विभागीय वेबसाईट का नियमित अवलोकन करने की अपील की गई है। अभ्यर्थी इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image