छत्तीसगढ़ / रायपुर

मरकाटोला जलाशय के कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रूपए स्वीकृत

 रायपुर, 24 जून 2026

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-चारामा के मरकाटोला जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 81 लाख 20 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूरा हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों को कुल 265 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के कार्यो को कराने के लिए मुख्य अभियंता गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग जलदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image