छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया की मासिक बैठक संपन्न*-- संगठन मजबूती एवं जनहित मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा--

पंडरिया/कवर्धा--

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष घनश्याम साहू  के उपस्थिति में गुरुवार को गुप्ता धर्मशाला, वार्ड क्रमांक 07, पांडातराई में ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक का  आयोजन किया गया। बैठक में पंडरिया ब्लॉक के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
जिसमे प्रमुखरूप से नीलू चन्द्रवंशी , मनीष शर्मा, अनपूर्णारामगोपाल चंद्राकर, अमन पाटस्कर, जुगल किशोर पांडे, शिव गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, आशीष दास, इमरान खान, अश्वनी जलेश चंद्रवंशी, पुष्कर लहंगीर जी, श्रीमती विद्या साहू, जीतराम चन्द्रवंशी, राजेंद्र चन्द्रवंशी, दौलत गिरी गोस्वामी, डिंडोरे बंजारे, देवेंद्र डाहिरे, संतोष गोयल, त्रिलोकचंद, अफजल खान नवनियुक्त मण्डल प्रभारी नन्दराम चन्द्रवंशी, संतोष चंद्राकर, साधु कोठारी खोवाराम भास्कर,राजकुमार अनंत, मिडिया प्रभारी कोमल साहू, राजा जायसवाल सहित लक्ष्मीनारायण साहू, नीरज सलूजा, बालाराम चंद्रवंशी, वीरेंद्र अनंत, कामता ध्रुवें, रुपेश चंद्रवंशी, संजय चन्द्रवंशी बासीन खान,अश्वनी तिवारी, राजाराम यादव, रामसूख साहू सहित काफ़ी संख्या मेँ कांग्रेस जनो की उपस्थिति रही 


बैठक में किसानों, श्रमिकों एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। विशेष रूप से पंडरिया सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना में किसानों के गन्ना बकाया भुगतान एवं श्रमिकों के रुके हुए वेतन, किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में आ रही समस्याओं, तथा पंडरिया ब्लॉक के जनहित एवं क्षेत्रहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में नियुक्त किए गए सभी 6 मंडल प्रभारियों एवं मीडिया प्रभारियों का सम्मान कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों में जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने तथा कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों एवं आम जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन आशीष दास जी मण्डल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पांडातराई ने किया।

Leave Your Comment

Click to reload image