घर से निकला बालक गुमशुदा पिता ने थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराया
लोरमी - लोरमी नगर पालिका वार्ड क्रमांक 3 महामाया पारा के रोहित कश्यप पिता स्वर्गीय मुकुतराम कश्यप ने लोरमी थाना में दिनांक 1 जुलाई 26 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बेटा गोपी कश्यप उम्र 20 वर्ष रंग सावला शरीर मे सिर्फ सफेद का गमछा बस लपेटा हुआ जो दिनांक 29 जून 26 को सुबह 5 बजे घर में बिना बताए कही चला गया है शाम रात घर नही आने पर परिजनों के द्वारा आसपास सहित रिश्तेदारो में पता किया गया पर गोपी का कही पता चला है, गोपी के नही मिलने से परिजन काफी परेशान है वही अगर यदि किसी भी व्यक्ति को गोपी कश्यप के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, लोरमी थाना में या फिर उनके परिजन मोबाइल नंबर 9770550956 पर जानकारी दे सकते है, आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को उसके अपने से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।