प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
अम्बिकापुर 10 जुलाई 2026
अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के कोल्डीहा निवासी बुनी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सहाल कुजुर को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।