छत्तीसगढ़ / सरगुजा

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 36 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

 अम्बिकापुर 11 जुलाई 2026

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 36 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के असोला निवासी जयमंगल की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस फगुआ पैकरा, तहसील रघुनाथपुर के कोरिमा निवासी तील कुुंवर की मृत्यु मधुमक्खी के काटने से होने पर उनके वारिस पीलर अगरिया, तहसील लुण्ड्रा के दोरना निवासी रामेश्वर नागेश की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस सुमेत्री नगेसिया, तहसील लुण्ड्रा के बकनाकला निवासी सनमनिया की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस मटन राम, तहसील धौरपुर के किरकिमा निवासी रतिराम की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस अमृत कुमार, तहसील धौरपुर के पड़ौली निवासी विशाल टेकाम की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस शोभरन राम, तहसील धौरपुर के अगासी निवासी सिबो की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस मनिजर, तहसील धौरपुर के चंगोरी निवासी आनंद यादव मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस नंदनी यादव एवं सीतापुर के हरदीसांड निवासी अमृत लकड़ा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सुखना, को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image