छत्तीसगढ़ / रायपुर

सरस्वती शिशु मंदिर टिकरापारा रायपुर में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

रायपुर
11 जुलाई  2026

आज सरस्वती शिशु मंदिर टिकरापारा रायपुर में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया  उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के  रूप में पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की डायरेक्टर एवं समाज सेवी डॉ कविता कुंभज जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रिया गुप्ता जी डायरेक्टर  बिट बाइट इन्फोटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं समाज सेवी,    विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पीयूष  जैन जी समाज सेवी , सार्थक जैन, नन्ही बालिका  किमी गुप्ता, शाला की प्रधानाचार्य हेमलता यादव जी, विद्यालय की शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राये उपस्थित थी 
उक्त अवसर पर  छात्र, छात्राओं को कापी, किताब, पेन, पेंसिल, रबड़, साहित अन्य पाठ्य सामग्रीया वितरित की गई

डॉ कविता कुंभज जी ने उक्त अवसर पर अपने उद्बोधन में नया शैक्षणिक सत्र 2026-27   की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की 

एवम प्रिया गुप्ता जी ने अपने आशीर्वचन के रूप में बच्चो को खूब आगे बढने हेतु प्रेरित किया अपने विद्यालय का नाम देश, प्रदेश  मे रोशन करने को कहा 

उक्त अवसर पीयूष जैन ने नए   शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाये प्रेषित करते हुए  कहा हमेशा अपने शिक्षिकाओं के अनुशासन एवं उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें 

कार्यकम का  संचालन प्रधानाचार्य हेमलता यादव ने किया  एवम आभार प्रदर्शन तुलसी श्रीवास शिक्षिका द्वारा किया गया
 कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आगे बढ़ाने एवम एक सही मार्गदर्शन प्रदान करना है

उक्त कार्यकम की प्रमुख सहयोगी संस्था  श्रीमती चंपा देवी इंदिरा जैन चैरिटेबल ट्रस्ट,   बिट बाइट इन्फोटेक  कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट, एवम पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, तथा समाज सेवी शिक्षिका श्रीमती अर्पिता राठौर जी एवं साकेत चौरसिया जी रहे 

Leave Your Comment

Click to reload image