धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महिला कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, आतिशबाजी
मुंगेली |
2026-07-27 11:48:56
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महिला कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, आतिशबाजी
लोरमी- नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के आंदोलन और जनता के दबाव के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर लोरमी में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मायारानी सिंह के नेतृत्व में शहर में मशाल रैली निकाली गई। रैली के बाद आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस मायारानी सिंह ने कहा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की जीत है। लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगाकर सरकार पेपर लीक को छुपा रही थी। वहीं प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस लता रानी वैष्णव ने कहा महिला कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक छात्रों के साथ खड़ी है। जब तक नीट में शामिल सभी दोषियों को सजा नहीं मिलती और पारदर्शी परीक्षा नहीं होती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
कांग्रेस के जश्न में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उर्मिला यादव, खुशबू वैष्णव, अनिता विश्वकर्मा, जिला सचिव बिंदु यादव, सविता पाठक, सगीरा खान, मंडल अध्यक्ष हेमिन मंगेशकर, पवन अग्रवाल, लल्ल सिंह ठाकुर, विद्यानंद चन्द्राकर, अशोक चन्द्राकर, अभिलाष जायसवाल, आकाश वैष्णव, सोहन वर्मा, हेमंत मानिकपुरी, मल्लू सोनी, भूपेंद्र वैष्णव, नागेंद्र पटेल, रामनिहोरा, शान सोनी, दीपक जायसवाल, शिवम यादव सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।