छत्तीसगढ़ / बालोद

कलेक्टर जनदर्शन में आने वाले लोगों के सुविधा हेतु बस स्टैण्ड झलमला से कलेक्टोरेट तक आवागमन के लिए ई-रिक्शा प्रारंभ

कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर ई-रिक्शा को रवाना किया

बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित होने वाली कलेक्टर जनदर्शन में आने वाले आम नागरिकों की सुविधा हेतु बस स्टैण्ड झलमला से संयुक्त जिला कार्यालय तक ई-रिक्शा प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत कलेक्टर जनदर्शन में आने वाले लोगों के सुविधा के लिए बस स्टैण्ड झलमला से संयुक्त जिला कार्यालय तक दो ई-रिक्शा का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से दोनों ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, श्रम पदाधिकारी संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image