बालोद पुलिस की कार्यवाही 34(2) के तहत एक आरोपी गिरफ्तार
बालोद |
15-Feb-2024
थाना डोंडीलोहारा क्षेत्र के बटेरा चौक के पास आरोपी 39 नग और 02 बोतल देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
साइबर सेल बालोद की कार्यवाही
बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद एसआर भगत के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंडी लोहारा सुश्री नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में थाना डोंडी लोहारा क्षेत्र के बटेरा चौक के पास आरोपी छगन साहू पिता नाथू राम पता मालीघोरी थाना बालोद को 39 नग और 02 बोतल कुल 8460 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, आरोपी के खिलाफ थाना डोंडी लोहारा में अपराध कायम कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जा रहा है
उक्त प्रकरण में आरोपी गिरफ्तारी में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोेगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, संदीप यादव, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे की सराहनीय भूमिका रही है।