छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी,दावा आपत्ति 16 सितंबर तक

 बलौदाबाजार । जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की स्थायी प्रतीक्षा सूची तथा मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की सूची में शामिल अपात्र हितग्राहियों के नाम विलोपित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में संबंधित जनपद पंचायतों द्वारा ग्रामसभा के प्रस्ताव सहित अपात्र हितग्राहियों की सूची जिला पंचायत को उपलब्ध कराई गई है।

अपात्र हितग्राहियों की सूची संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है। नागरिक इस सूची का अवलोकन कर सकते हैं।सूची में शामिल किसी भी नाम के संबंध में आपत्ति होने पर कार्यालय जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा में 16 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image