गुण्डरदेही थाना मे "थाना की पाठशाला" जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बालोद |
02-Mar-2024
स्वामी आत्मानंद विद्यालय गुण्डरदेही के छात्र-छात्रा व शिक्षकगण रहे उपस्थित
सायबर फ्राड, नाबालिग बच्चों तथा महिलाओ से संबंधित अपराध, यातायात नियमो के संबंध मे दी गई जानकारी
बालोद। पुलिस अधीक्षक एसआर भगत के निर्देशानुसार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक वीणा यादव, थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे व पद्मश्री शमशाद बेगम की उपस्थिति मे दिनांक 02 मार्च 2024 को थाना गुण्डरदेही परिसर मे "थाना की पाठशाला" जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुण्डरदेही थाने का भ्रमण करवाया गया और उन्हें थाना तथा थाने की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे पद्मश्री शमशाद बेगम के द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल गुण्डरदेही के छात्र-छात्राओ को महिला कमाण्डो के कार्य के संबंध मे जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही एवं स्टाफ डोमन सिंह साहू, नरेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा आनलाईन सायबर फ्रॉड तथा उनसे बचाव के उपाय, नाबालिग बच्चों तथा महिलाओ से संबंधित अपराध तथा यातायात के नियमो की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आत्मानंद स्कूल गुण्डरदेही के छात्र - छात्राओ को सायबर प्रहरी ऐप के संबंध मे जानकारी देकर बालक बालिकाओं को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम मे थाना गुण्डरदेही स्टाफ तथा आत्मानंद स्कूल गुण्डरदेही के तकरीबन 100 छात्र - छात्रा तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।