छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना में पात्र-अपात्र सूची पर दावा-आपत्ति 12 सितंबर तक

छात्रवृत्ति पोर्टल के पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है लाभान्वित विद्यार्थियों की सूची

कवर्धा, 09 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना अंतर्गत सत्र 2021-22 से 2025-26 तक जिला कबीरधाम में लाभान्वित विद्यार्थियों की पात्र-अपात्र सूची छात्रवृत्ति पोर्टल के पब्लिक डोमेन में उपलब्ध करा दी गई है।  जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त सूची के संबंध में यदि किसी विद्यार्थी, अभिभावक अथवा संबंधित व्यक्ति को किसी प्रकार की आपत्ति है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण योजना की अधिसूचनाओं में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जिला स्तर पर किया जाएगा। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। संबंधित व्यक्ति निर्धारित तिथि के पूर्व कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम में अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों, दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। 

Leave Your Comment

Click to reload image