छत्तीसगढ़ / बालोद

बालोद में सड़क हादसे में युवक की मौत

 बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 930 पर देवारभाट में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक ग्राम देवारभाट का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जिसका नाम राहुल वर्मा है। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि युवक सड़क पर पड़ा हुआ था, वह खून से लतपथ था आपातकालीन सेवा को फोन लगाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद थाना प्रभारी रविशंकर पांडे और आरक्षक भोप सिंह साहू जो कि रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने अपने सरकारी वाहन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image