**शिक्षक केवल पाठ नहीं पढ़ाते, वे भविष्य की नींव गढ़ते हैं :- दीपक ठाकुर*
कबीरधाम |
2026-09-19 15:23:13
**शिक्षक केवल पाठ नहीं पढ़ाते, वे भविष्य की नींव गढ़ते हैं :- दीपक ठाकुर*
कामठी में SBI लाइफ एवं मुनमुना संकुल के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
पंडरिया/कवर्धा--शिक्षक वह दीप है, जो स्वयं प्रकाशमान रहकर समाज की आने वाली पीढ़ियों के जीवन को ज्ञान और संस्कारों के प्रकाश से आलोकित करता है। इसी भावना के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में SBI लाइफ एवं संकुल केंद्र मुनमुना के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर रहे।
कार्यक्रम में SBI लाइफ के डिवीजनल मैनेजर संजय सिंह, वित्तीय सलाहकार राजेश कुमार माखीजानी एवं चीफ बिजनेस मैनेजर हेमंत देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हेमलता टंडन ने की, जबकि संचालन संकुल समन्वयक रघुनन्दन गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति तथा महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों के स्वागत के पश्चात शिक्षक दिवस की भावना को समर्पित उद्बोधनों का क्रम प्रारंभ हुआ।
‘**शिक्षक शिक्षा के स्तर को नहीं, पूरी पीढ़ी के भविष्य को ऊंचा करते हैं’**
मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, सोच और भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक ही शिक्षा के स्तर को उच्चतम ऊंचाई तक ले जाने की क्षमता रखते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक का पद केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज निर्माण का महान दायित्व है। sbi लाइफ के डिवीजनल मैनेजर संजय सिंह ने शिक्षकों को समाज का नेतृत्व कर्ता एवम परिश्रमी वर्ग बताते हुवे कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं,-'उसमें शिक्षको के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान है उन्होंने सभी शिक्षकों के प्रति आभार ब्यक्त किया। इस अवसर शिक्षा संकुल एवम sbi लाइफ द्वारा सभी उपस्थित शिक्षको को फाइल, लेखनी,नारियल एवम प्रशंसा पत्र भेटकर सममानित किया गया।कार्यक्रम में संकुल केंद्र मुनमुना के अंतर्गत आने सभी शालाओं के शिक्षक उपस्थित थे।