छत्तीसगढ़ / रायपुर

नुक्कड़ नाटक ने दिया सेवा का संदेश, अम्बेडकर चौक पर जुटे लोग

 ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश

रायपुर,  सितंबर 2026

सेवा, जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश लोगों तक सहज और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए रायगढ़ के अम्बेडकर चौक में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत आयोजित इस प्रस्तुति में कलाकारों ने आम लोगों के जीवन से जुड़े विषयों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करते हुए सेवा के महत्व को सामने रखा। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए अम्बेडकर चौक पर लोगों की मौजूदगी रही और दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति को रुचि के साथ देखा।

कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का दायित्व नहीं, बल्कि सामूहिक भागीदारी से सामाजिक बदलाव की राह मजबूत होती है। आम बोलचाल की भाषा और प्रभावी प्रस्तुति के जरिए सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े संदेशों को लोगों तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा और जनकल्याण से जुड़े विचारों को जनसामान्य तक सहज माध्यम से पहुंचाना और सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। नुक्कड़ नाटक जैसे जनसंचार के माध्यम से लोगों को सीधे जोड़ने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सेवा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image