युवाओं का सम्मान देश की ताकत का सम्मान है: सुमन एक्का वक्ता मंच द्वारा 50 युवा सम्मानित
रायपुर l वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन द्वारा युवा अभिव्यक्ति समारोह का आयोजन विमतारा सभागार में संपन्न हुआ l इस अवसर पर विभिन्न मोर्चों पर उल्लेखनीय कार्य कर रहे राजधानी व आसपास के 50 युवाओं को युवा गौरव सम्मान प्रदान किया गया l समारोह की मुख्य अतिथि उपसंचालक (वित्त) श्रद्धा सुमन एक्का थी l वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र शर्मा ने अध्यक्षता की l मेकाहारा के अधीक्षक डॉ संतोष सोनकर, डॉ अंशुली कलश एवं डॉ उपेंद्र त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि इस वर्ष के युवा सम्मान हेतु जल संरक्षण, लोक कला, जैव संरक्षण ,रक्तदान, छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास, खेल,लेखन, पत्रकारिता सहित शिक्षा व चिकित्सा में नवाचारी कार्यों में कार्यरत युवाओं का चयन किया गया था l समारोह का आरंभ प्रांजल सिंह राजपूत के भरथरी एवं खेम यादव के छत्तीसगढ़ी लोक गीत गायन से हुआ l इसके बाद प्रणम तिवारी ने कत्थक नृत्य, डॉ अनुराग सिंग विश्वकर्मा ने जैव एवं वन संरक्षण, ऐश्वर्य पाठक ने खेल, डॉ वैभव बेमेतरिहा ने जल संरक्षण , डॉ अर्चना तुपट ने साहित्य तथा अमित कुमार चौहान ने मीडिया अध्ययनवेत्ता के क्षेत्र में जारी अपने कार्यों, उपलब्धियों व चुनौतियों की जानकारी सदन को प्रदान की l समारोह के दौरान सारंगढ़ के युवा कवि विजय कोसले के काव्य संग्रह "आईना" का विमोचन किया गया l विजय कोसले द्वारा अपने काव्य संग्रह की कुछ कविताओं का पाठ भी किया गया l समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि युवा देश की ताकत होते है इसलिए युवाओं का सम्मान देश की ताकत का सम्मान है l छत्तीसगढ़ युवाओं का प्रदेश है lइस प्रदेश की पूंजी धान के भंडार के साथ युवाओं का जोश भी है l यहां का युवा मेहनती व ईमानदार होने के साथ ही सबके लिए अपने हृदय में आदर का भाव संजोकर रखता है l राजधानी व आसपास कार्यरत ऐसे असाधारण युवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है , जिन्होंने अपने पसीने से उत्कृष्टता व सफलता की नई इबारत लिखी है l इस समारोह के विशेष आकर्षण के रूप में चयनित 50 युवाओं को युवा गौरव सम्मान प्रदान किया गया l समारोह का प्रभावी संचालन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते एवम् संयोजन वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू द्वारा किया गया l इस अवसर पर विवेक बेहरा,मनीष अवस्थी, राजाराम रसिक, ज्योति शुक्ला, कुमुद लाड, प्रमोद पटले, सी एल दुबे, देव मानिकपुरी, हरिशंकर सोनी, फलेंद्र साहू, हेमलाल पटेल, खेमराज साहू, पूर्णेश डडसेना सहित टीम वक्ता मंच के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे l प्रदेश भर में नशे की रोकथाम हेतु स्वैच्छिक प्रयासों को तीव्र करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ l