छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए 30 सितंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

 छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाता है। चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री डीपी ठाकुर ने बताया कि इस सम्मान के लिए व्यक्ति अथवा संस्था का छत्तीसगढ़ में निवासरत या कार्यरत होना आवश्यक है। प्रविष्टि में पूर्ण परिचय, दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण, पूर्व में प्राप्त पुरस्कारों की जानकारी तथा उत्कृष्ट कार्यों से संबंधित प्रकाशन एवं प्रख्यात व्यक्तियों या पत्र-पत्रिकाओं की टिप्पणियां संलग्न करनी होंगी। चयन होने की स्थिति में पुरस्कार ग्रहण करने की लिखित सहमति एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ भी प्रस्तुत करने होंगे। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला कार्यालय समाज कल्याण, जिला गरियाबंद, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 11 में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image