छत्तीसगढ़ / बालोद

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के समस्त छात्र-छात्राओं ने भौतिक शास्त्र अध्ययन केंद्र में हो रहे शोध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा व्यावहारिक जीवन में हो रहे प्रयोगों का अवलोकन विज्ञान विकास केंद्र रायपुर का भ्रमण करके किया

बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद में दिनांक 13 मार्च 2023 को भौतिक शास्त्र विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं ने शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर में उन्नत प्रयोगशाला में हो रही गतिविधियों से परिचित हुए तथा विषय से संबंधित प्रोजेक्ट कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया l तत्पश्चात पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के भौतिक शास्त्र अध्ययन केंद्र में हो रहे शोध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही विषय से संबंधित प्रायोगिक कार्य स्वयं करके देखें विज्ञान का व्यावहारिक जीवन में हो रहे प्रयोगों का अवलोकन विज्ञान विकास केंद्र रायपुर का भ्रमण करके किया। इस अवसर पर मार्गदर्शन डॉ. आरडी साहू विभाग अध्यक्ष भौतिक शास्त्र, प्रोफेसर संतोष राणा सहायक अध्यापक भौतिक शास्त्र, श्रीमती सरोजनी वर्मा, सुश्री काजल राजपूत के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उक्त कार्य की प्राचार्य द्वारा सराहना की गई l

Leave Your Comment

Click to reload image