छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

ऑनलाइन सट्टे पर पांडातराई पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार**

-एसपी जितेंद्र कुमार यादव के पदभार ग्रहण के बाद अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई, सट्टेबाजों में बढ़ी खलबली-

विकाश शुक्ला"
कवर्धा/ कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जुआ-सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थों के कारोबार सहित अन्य असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में पांडातराई पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा-पट्टी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान 5 मोबाइल फोन और 805 रुपये नगद सहित कुल 28,805 रुपये की मशरूका जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा सक्रिय मुखबिर तंत्र को मजबूत कर ऐसे मामलों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देशों के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई का दौर जारी है, जिससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में खलबली का माहौल है।

**विशेष टीम और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता**

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अखिलेश कौशिक के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला द्वारा विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में सक्रिय मुखबिरों से लगातार सूचना संकलित की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा-पट्टी लिखे जाने की सूचना मिली। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर ग्राम रुसे के बस स्टैंड के पास से अनिल चंद्रवंशी को,,परमेश्वर साहू को नगर पंचायत पांडातराई के पास से एवम अजय तम्बोली को उसके घर से आन लाइन सट्टा लिखते रंगे हाथों पकड़ा। तीनो आरोपियों के विरुद्ध पृथक पृथक रूप से  छत्तीसगढ़ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6,6(क) एवम 7 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image