छत्तीसगढ़ / कोरबा

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मालिक राम कश्यप के घर की छत बनी बिजली बचत का साधन, अब बिजली बिल शून्य

 कोरबा 25 सितंबर 2026

बढ़ती बिजली खपत के साथ बढ़ते बिजली बिल से परेशान एमपी नगर, महाराणा प्रताप नगर, कोरबा निवासी मालिक राम कश्यप ने अपनी बिजली की जरूरत को कम करने और बिजली बिल से राहत पाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने का निर्णय लिया। योजना की जानकारी लेने पर उन्हें सोलर संयंत्र स्थापना के लिए मिलने वाली शासकीय सब्सिडी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने सितंबर 2025 में अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराया।

सोलर सिस्टम लगने के बाद मालिक राम कश्यप के परिवार को बिजली बिल में उल्लेखनीय राहत मिली है। वे बताते हैं कि पहले उनके घर का बिजली बिल लगभग 2,500 से 2,800 रुपये प्रतिमाह तक आता था। सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होने के बाद अब उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है।

मालिक राम कश्यप बताते हैं कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ भी मिला। इससे सौर संयंत्र स्थापित करने में आर्थिक सहायता मिली और अब बिजली बिल में होने वाली नियमित बचत का लाभ मिल रहा है।

वे कहते हैं कि पहले हर महीने बिजली बिल के रूप में एक बड़ी राशि खर्च होती थी, लेकिन अब सौर ऊर्जा का उपयोग करने से उस खर्च से राहत मिली है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम परिवारों के लिए बिजली खर्च कम करने और सौर ऊर्जा को अपनाने का अच्छा अवसर है।

मालिक राम कश्यप प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहते हैं कि “पहले 2,500 से 2,800 रुपये तक बिजली बिल आता था, लेकिन अब बिजली बिल शून्य है। योजना का लाभ लेकर मुझे बहुत राहत मिली है। हर किसी को सोलर सिस्टम लगाना चाहिए, यह बहुत लाभकारी है।”

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से मालिक राम कश्यप के परिवार ने सौर ऊर्जा को अपनाकर बिजली खर्च से राहत प्राप्त की है। उनकी यह पहल अन्य परिवारों के लिए भी अपने घरों में सौर ऊर्जा के उपयोग की दिशा में प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image