छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि की तैयारी शुरू

 नवरात्र की तैयारी के संबंध में टेंपल स्टेट कमेटी की बैठक संपन्न

यातायात प्रबंधन सुरक्षा, पार्किंग और रूट डायवर्जन की रहेगी चाक चौबंद की व्यवस्था
 
दंतेवाड़ा, 25 सितंबर 2026

आगामी अक्टूबर माह में शुरू होने वाले नवरात्र पर्व की तैयारी दंतेश्वरी मंदिर में शुरू कर दी गई है। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बस्तर की आराध्या देवी माई दंतेश्वरी के दंतेवाड़ा स्थित शक्तिपीठ प्राचीन मंदिर में लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं, भक्तों, पदयात्रियों एवं पर्यटकों को सुविधा देने के लिए एवं तैयारी को लेकर टेंपल स्टेट कमेटी की बैठक का आयोजन आज शंखनी सभाकक्ष में किया गया। बैठक में स्थानीय विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता सहित कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह, एसडीएम लोकांश   एल्मा, टेम्पल कमेटी के सदस्य, मुख्य पुजारी, जप्रतिनिधिगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में नवरात्रि पर्व के अवसर पर  विशेष  रूप से यातायात प्रबंधन, चौराहों में लगने वाले अस्थाई दुकानों, चिकित्सा सुविधा व्यवस्था, पेयजल एवं साफ सफाई व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में कलेक्टर एव एसपी द्वारा बताया गया कि इस पूर्व वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालूओं के आने का अनुमान है। अतः इसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व तैयारिया सुनिश्चित की जा रही है। जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा है नवरात्रि के प्रारंभ से ही जयस्तंभ चौक एवं मुख्य मार्गों पर जब श्रद्धालुओं, आम जनता की भारी भीड़ रहेगी, अतः आमजनों को आवागमन और सुरक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्पष्ट पार्किंग चिन्हांकन, स्थल बनाए गए है। साइट मैप में पार्किंग स्थलों को स्पष्ट रूप से दर्शाने के लिए उन्हें पार्किंग पार्किंग 1, पार्किंग 2, पार्किंग 3 के रूप में नामांकित किये गए है। ताकि आम जनता और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल ढूंढने में कोई असमंजस न हो। इसके अलावा भंडारा आयोजकों को आगामी पर्व (नवरात्रि) के दौरान भंडारा लगाने वाली समितियों और निजी संस्थाओं को अपनी सूची एवं स्थल की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा भंडारा स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए दस्ताने (ग्लव्स) और डस्टबिन के वितरण की जिम्मेदारी नगरपालिका एवं संबंधित विभागों को सौंपी गई है।
 
     चुंकि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि पर्व के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुगम दर्शन उपलब्ध कराना है। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के ठहरने की व्यवस्था के लिए दंतेवाड़ा शहर में पुरानी धर्मशाला, नई धर्म शाला, पुर्नवास बालक छात्रावास, आईटीआई कॉलेज, छात्रावास के अलावा आसपास के ग्राम पंचायतों के सामुदायिक भवनों को भी चयनित किया गया है इसके लिए क्यूआर कोड भी जारी किया गया है जिसका लॉगइन करके श्रद्धालू ठहरने की व्यवस्था की जानकारी ले सकते है बैठक में आसपास के प्रमुख स्थलों के रूट, साइट मैप का प्रदर्षन कर आवश्यक प्रशासनिक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मैपिंग व मॉनिटरिंग बैठक के दौरान डिजिटल मैप्स के माध्यम से स्थल-वार यातायात प्रबंधन सुरक्षा, पार्किंग और रूट डायवर्जन की योजनाओं पर समीक्षा भी की गई।
 
बैठक के अंत में विधायक श्री अटामी ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वच्छता पर  विशेष  मॉनिटरिंग की जानी चाहिए और हमारे दन्तेवाड़ा जिले की धार्मिक छवि को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि  विशेष आयोजनों के तहत सड़कों पर निर्धारित स्थलों में ही भण्डारा इत्यादि करने के दौरान प्लास्टिक कचरों का  निपटान सही तरीकों से हो। इसके साथ ही बैठक में टेंट पंडाल, प्रकाश  व्यवस्था, साउंड सिस्टम, धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, ज्योति कलष प्रज्ज्वलन, दुकानों हेतु स्थल का चयन आंबटन, श्रद्धालुओं के द्वारा सामान्य एवं  विशेष  दर्शन, पदयात्रियों के सुविधा हेतु अन्य जिलों से पत्राचार, मावली परघाव हेतु सुरक्षा बल की व्यवस्था सहित अन्य मुददों पर भी  विशेष  चर्चा हुई।

 

Leave Your Comment

Click to reload image