छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

सेवा संकल्प अभियान : सेवा संकल्प से सौर ऊर्जा तक: तामेश्वर लाल के घर रोशन हुआ आत्मनिर्भरता का उजियारा

 03 किलोवाट सोलर से बिजली बिल में बचत, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना बनी आर्थिक राहत का माध्यम

मोहला  सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से ग्राम मोहला, छत्तीसगढ़ निवासी श्री तामेश्वर लाल को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिला।
          विद्युत विभाग से योजना की जानकारी प्राप्त होने के बाद श्री तामेश्वर लाल ने अपने घर की छत पर 03 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करवाया। सोलर सिस्टम लगने के बाद उनके घर में सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन होने लगा, जिससे घरेलू बिजली की आवश्यकता का एक हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा हो रहा है। श्री तामेश्वर लाल बताते हैं कि सोलर लगवाने के बाद उनके बिजली के बिल में बचत होने लगी है और प्रत्येक माह बिजली के खर्च का बोझ भी कम हुआ है। सौर ऊर्जा के उपयोग से उन्हें आर्थिक बचत के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में योगदान देने का अवसर भी मिला है।      

            अपने अनुभव साझा करते हुए श्री तामेश्वर लाल कहते हैं, मुझे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विद्युत विभाग से जानकारी मिली। योजना के बारे में जानकारी मिलने के बाद मैंने अपने घर पर 03 किलोवाट का सोलर लगवाया। सोलर लगने के बाद मेरे बिजली के बिल में बचत हो रही है और बिजली के खर्च का बोझ भी कम हुआ है। मुझे इस योजना का लाभ लेकर बहुत अच्छा लगा। मैं दूसरे लोगों से भी कहना चाहूंगा कि वे इस योजना की जानकारी लें और अपने घर पर सोलर लगवाकर बिजली की बचत करें।
          श्री तामेश्वर लाल की यह पहल सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण है।

Leave Your Comment

Click to reload image