छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु अंतरिम योग्यता सूची जारी, 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

 वार्ड नं. 16 क्रमांक 2 (नया वार्ड 19 - राम मंदिर वार्ड) के लिए प्रकाशित हुई सूची

बेमेतरा सितंबर 2026

कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के मूल्यांकन पश्चात अंतरिम योग्यता सूची / दावा-आपत्ति पत्रक का प्रकाशन किया गया है।

परियोजना अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार,  महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत वार्ड नं. 16 क्रमांक 2 (नया वार्ड 19 राम मंदिर वार्ड) में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद हेतु दिनांक 06.07.2026 से 20.07.2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

प्राप्त आवेदनों के  मूल्यांकन उपरांत समिति द्वारा वरीयता सूची प्रकाशित किया गया है। उक्त सूची परियोजना कार्यालय एवं नगर पालिका परिषद बेमेतरा के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।

यदि किसी आवेदिका / अभ्यर्थी को प्रकाशित अनंतिम सूची के संबंध में कोई दावा-आपत्ति हो तो वे दिनांक 24 सितंबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक ई-भर्ती पोर्टलhttps://aww.e-bharti.inपर ऑनलाइन दावा-आपत्ति मय साक्ष्य के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image