विश्व रेबीज दिवस पर सूरजपुर पशु चिकित्सालय में निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण 28 सितम्बर को
सुबह 8ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक चलेगा अभियान
विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर रेबीज की रोकथाम और बचाव के लिए पशुधन विकास विभाग द्वारा 28 सितम्बर को पशु चिकित्सालय सूरजपुर में निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। टीकाकरण सुबह 8ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक किया जाएगा।
पशुधन विकास विभाग ने नगर के पशुपालकों और पशु प्रेमियों से अपने पालतू डॉग को टीका लगवाने की अपील की है। नागरिक आसपास के घुमंतू डॉग के टीकाकरण में भी सहयोग कर सकते हैं।पशुधन विकास विभाग ने बताया है कि रेबीज एक गंभीर वायरस जनित रोग है। डॉग का नियमित टीकाकरण इसकी रोकथाम का प्रभावी उपाय है। अधिक से अधिक डॉग्स को टीका लगवाकर नागरिक अपने पशुओं के साथ समुदाय की सुरक्षा में भी योगदान दे सकते हैं।
विभाग ने नगर के सभी पशुपालकों और पशु प्रेमियों से अपील है कि वे अपने पालतू डॉग को टीका लगवाने के लिए अवश्य लाएं। और आसपास के घुमंतू कुत्तों का टीकाकरण कने में भी सहयोग करें।