छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

 मोहला । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम दशहरा मैदान मोहला में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी। तत्पश्चात सेवा ज्योति कलश यात्रा दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट परिसर तक जाएगी। इस दौरान मशाल पदयात्रा के साथ बाइक रैली भी शामिल होगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा, पेयजल, साफ-सफाई, मार्ग व्यवस्था तथा मंचीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। यात्रा के समापन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।

- तैयारियों का किया अवलोकन

दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम एवं सीईओ जिला पंचायत  उज्जवल पोरवाल ने अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image