छत्तीसगढ़ / दुर्ग

राज्योत्सव 2026 के अवसर पर जिला मुख्यालय के शासकीय भवनों पर होगी रोशनी

 दुर्ग । राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस दिनांक 01 से 03 नवम्बर 2026 तक की रात्रि में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों स्थित सभी शासकीय भवनों पर 26 वर्षों की विकास यात्रा की थीम को प्रदर्शित करते हुए रोशन की जाए। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय भवनों में रोशनी व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित शासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे। शासन के निर्देशानुसार सर्व कार्यालय प्रमुख द्वारा 01 से 03 नवम्बर 2026 तक रात्रि में संबंधित कार्यालय/शासकीय भवनों में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था किया जाएगा। 

Leave Your Comment

Click to reload image