सेवा की कहानी : बच्चे के पोषण और जरूरत में सहारा बनी मातृत्व वंदना योजना’
’ग्राम खरवत की रचना राजवाड़े ने प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार’
कोरिया 16 अक्टूबर 2026
बच्चे के पोषण और देखभाल में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से मिली सहायता ग्राम खरवत के मांझापारा निवासी श्रीमती रचना राजवाड़े के लिए मददगार बनी है। उन्होंने योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने बच्चे के पोषण आहार और परवरिश में किया है।
रचना बताती हैं कि बच्चे की देखभाल में पोषण और समय पर उपचार का विशेष महत्व है। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें इन जरूरतों को पूरा करने में सहयोग दिया है। उन्होंने इस राशि को बच्चे के स्वास्थ्य और पोषण पर खर्च किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रचना ने कहा, “प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना बहुत ही सराहनीय पहल है। सभी माताओं को इसका लाभ लेना चाहिए।”
रचना का अनुभव बताता है कि मातृत्व के दौरान मिलने वाली आर्थिक सहायता बच्चे की देखभाल में उपयोगी सहारा बन सकती है। उन्होंने अन्य पात्र माताओं से भी योजना का लाभ लेने की अपील की है।