छत्तीसगढ़ / रायपुर

PWD में फेरबदल, 84 कर्मचारियों का तबादला

 रायपुर । लोक निर्माण विभाग ने 84 कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। यह आदेश 22 अक्टूबर को जारी किया गया। तबादला सूची में अलग-अलग पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को शामिल किया गया है। 

इनमें सबसे अधिक 29 मानचित्रकारों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर अन्य स्थानों पर पदस्थ किया गया है। 22 अक्टूबर को जारी तबादला आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image