3 नवंबर को आकाशवाणी में ओमप्रकाश अंकुर की वार्ता का प्रसारण होगा
राजनांदगांव। साकेत साहित्य परिषद सुरगी के अध्यक्ष, पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा, छुरिया एवं साहित्य प्रकोष्ठ,जिला साहू संघ राजनांदगांव के संयोजक,शिक्षक ओमप्रकाश साहू अंकुर की छत्तीसगढ़ी वार्ता" छत्तीसगढ़ी साहित्य के विकास यात्रा" का प्रसारण 3 नवंबर मंगलवार को सुबह 8.30 बजे आकाशवाणी रायपुर के छत्तीसगढ़ी साहित्यिक समन्वित कार्यक्रम" मोर भुइयां" के अंतर्गत किया जायेगा। इस वार्ता को छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केंद्र अनुप्रसारित करेंगे। कार्यक्रम के संपादक महेंद्र साहू है।वीदित हो कि आकाशवाणी में इससे पहले भी ओमप्रकाश अंकुर की वार्ता "आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ का योगदान"
का प्रसारण हो चुका है जो काफी सराहा गया। अंकुर विगत तीन दशक से साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय है। उनकी छत्तीसगढ़ी कविता संग्रह" जिनगी ल संवार" एवं गद्य कृति "पुरखा के सुरता ' प्रकाशित होकर प्रशंसित हुई है। वे छंदविद अरूण कुमार निगम द्वारा संचालित छंद के छ परिवार में छंद साधक के रूप में जुड़े हुए हैं।शासकीय प्राथमिक शाला भोथीपारकला में सहायक शिक्षक ओमप्रकाश साहू की नवाचारी शिक्षक के रूप में एक अलग पहचान है। वे राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान एवं विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह के हाथों मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत शिक्षा दूत सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं साथ ही जिला साहू संघ से जुड़ कर रचनात्मक कार्य में सक्रिय है।
वे शिक्षा , साहित्य के साथ ही रचनात्मक कार्य हेतु कई
बार सम्मानित हो चुके हैं। आकाशवाणी से उनकी वार्ता प्रसारण हेतु साहित्य,शिक्षा से जुड़े लोगों के साथ ही सामाजिक जनों, ईष्ट मित्रों एवं शुभ चिंतकों ने शुभाकामनाएं दी है।