छत्तीसगढ़ / मुंगेली

*गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ*

लोरमी।* नगर के गुरुद्वारे में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। गुरुद्वारे में धार्मिक माहौल के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली।


इस अवसर पर निक्की अनिल सलूजा, लाडो छाबड़ा दीपिका सलूजा, सोनी सलूजा, ममता सलूजा, अंजलि सलूजा, पूजा सलूजा, शुभी सलूजा, अनीशा सलूजा, रश्मित सलूजा, पूजा नवीन सलूजा, निष्ठा सलूजा, रेविका सलूजा, चांदनी सलूजा, रितु सलूजा, सिमरन सलूजा, हेमलता खत्री, साक्षी सलूजा, मंजू सलूजा, डली बग्गा, सोनम सलूजा, रोमी सलूजा, पलक सलूजा, बिन्नी सलूजा, बीरी सलूजा निक्की, आनंद सलूजा, निक्की अमित सलूजा पूनम छाबड़ा लीना छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image