गीदम विकासखंड के हारम में प्लास्टिक कचरे की बेलिंग कर एमआरएफ सेंटर जगदलपुर भेजा गया
कचरे के उचित प्रबंधन से स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम पंचायतों के निर्माण को मिलेगा बढ़ावा
दंतेवाड़ा, 30 अक्टूबर 2026
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हारम स्थित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई (पीडब्ल्यूएमयू) में कचरे के व्यवस्थित प्रबंधन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों से एकत्रित प्लास्टिक कचरे की बेलिंग कर गठ्ठे तैयार किए गए। इसके पश्चात बेलिंग किए गए कचरे को आगे की प्रक्रिया एवं उचित निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर, सेमरा, जगदलपुर भेजा गया।पीडब्ल्यूएमयू हारम के माध्यम से ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्लास्टिक कचरे को व्यवस्थित रूप से एकत्रित कर उसकी बेलिंग की जा रही है। इस प्रक्रिया से कचरे का सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन सुनिश्चित करने के साथ ही आगे के प्रसंस्करण में भी सहायता मिलती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाले प्लास्टिक कचरे का उचित प्रबंधन करने और उसे खुले स्थानों पर बिखरने से रोकने में मदद मिलती है।
स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कचरे का उचित पृथक्करण, संग्रहण, प्रसंस्करण एवं निस्तारण आवश्यक है। इसी दिशा में पीडब्ल्यूएमयू हारम के माध्यम से किए जा रहे प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।इस पहल से ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक कचरे के व्यवस्थित प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल ग्रामीण परिवेश के निर्माण में सहयोग मिलेगा।